Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 22-Nov-2022

मनोज तिवारी के घर गूंजेंगी किलकारियां

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। भाजपा सांसद का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मनोज तिवारी का घर पूरी तरह से सजा हुआ नजर आ रहा है। कई सारे मेहमान इकट्ठा हुए हैं। मनोज और उनकी पत्नी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनोज तिवारी लिखते हैं - "कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते…बस महसूस कर सकते हैं"। मनोज तिवारी द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सुरभि तिवारी की गोद भराई की रस्म का है। मनोज तिवारी के वीडियो पोस्ट करते ही उनके फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। शुभकामनाएं देने वालों की लिस्ट में मनोज तिवारी के फैंस के साथ कई दिग्गज स्टार्स के नाम भी शामिल हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'ये खुशियां हमेशा बरकरार रहें'। वहीं, फैंस के रिएक्शन्स की बात की जाए तो वह कन्फ्यूज हैं। एक फैन ने लिखा, 'क्या मैं पूछ सकता हूं ये सब क्या हो रहा है और क्यों? दूसरे फैन ने लिखा, 'क्या हो रहा है कुछ समझ नहीं आया'। वहीं, कुछ फैंस मनोज तिवारी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।