Posted By:- admin
Posted On:- 16-Jun-2022

प्रतापगढ़ में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ऊषा सरोज का जीआईसी में प्रवक्ता पद पर हुआ चयन

प्रतापगढ़। लगन और मेहनत का फल मीठा होता है। प्रतापगढ़ जिले में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका ऊषा सरोज ने नौकरी के साथ ही आगे की पढ़ाई जारी रखी और यूपी पीसीएस में उत्तीर्ण होकर जीआईसी में प्रवक्ता पद पर चयनित हुई है।

सहायक अध्यापिका ऊषा सरोज के जीआईसी में प्रवक्ता पद पर चयन होने का परिणाम आने के बाद परिवार के लोगों के साथ ही शिक्षक वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल है। 

ऊषा सरोज के पति अशोक कुमार सरोज ने बताया कि वह लालगंज अझारा तहसील के असैनापुर गांव के निवासी हैं। उनकी पत्नी ऊषा देवी सरोज विकास खंड बाबागंज के प्राथमिक विद्यालय असैनागंज में सहयाक अध्यापिका पद पर तैनात है। 

प्राथमिक विद्यालय मेें नौकर पाने के बाद भी ऊषा ने आगे की पढ़ाई जारी रखी। ऊषा को मिली सफलता पर उनके पिता राम खेलावन सरोज समेत परिवार के अन्य लोग बेहद खुश हैं। 

प्रतापगढ़ में सामान्य परिवार से ऊषा सरोज ने यूपी पीसीएस की परीक्षा क्वालिफाई कर जिले की बालिकाओं को प्रेरणा दी है कि मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सामान्य परिवार के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं।