प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सामान्य परिवार के बेटे डॉ. राघवेन्द्र प्रजापति का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। राघवेन्द्र का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर होने से गांव में खुशी का माहौल है।
राघवेन्द्र प्रजापति विकास खंड सण्डवा चण्डिका के कोलबजरडीह गंाव निवासी तूफान प्रजापति के पुत्र हैं। राघवेन्द्र की प्रारम्भिक शिक्षा गंाव में हुई। इण्टरमीडिएट की शिक्षा जीआईसी पूरब गांव से करने के पश्चात इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक किया। उसके बाद जेआरएफ में चयन हुआ।
इनके घर की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं थी। हाल ही में उन्होने पीएचडी की उपाधि प्राप्त किया है। हाल ही में राघवेन्द्र के छोटे भाई प्रवीण कुमार प्रजापति का चयन गाजीपुर जनपद में इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पद हुआ है। उनकी इस कामयाबी पर सर्वेश प्रजापति, मनोज प्रजापति, प्रवीण कुमार, नवनीत कुमार समेत परिजनों व शुभचिन्तकों ने खुशी जतायी है।
Also Read : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, लंदन में प्रोफेसर बना प्रतापगढ़ के रामेश्वर पाण्डेय का बेटा अवनीश