Posted By:- admin
Posted On:- 21-May-2022

पहले अटैम्प्ट में ही यूपीएससी क्रैक कर आईएएस आफिसर बनीं थी ईशा प्रिया

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में मुख्य विकास अधिकारी के  पद पर सेवा प्रदान कर रहीं युवा आईएएस आफिसर ईशा प्रिया (Isha Priya) ने थोड़े ही समय में लोकप्रियता हासिल कर ली है। 

संवेदनशील अधिकारी के रुप में ईशा प्रिया न केवल विकास कार्यों को गति दे रहीं हैं बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही हैं। मौका मिलते ही वे प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और स्कूली बच्चों को भी मोटिवेशन देने से नहीं चूंकती हैं। 

प्रतापगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी रहने से पहले ईशा प्रिया रायबरेली और मैनपुरी में भी मुख्य विकास अधिकारी पद पर सेवा दे चुकी हैं। 

2016 बैच की आईएएस अधिकारी ईशा प्रिया मूल रुप ये झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली हैं। ईशा प्रिया की मां वंदना कुमारी और पिता सुधांशु सिंह बुंडू कॉलेज रांची में वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र के प्रोफेसर हैं। 

प्रोफेयर दम्पति की बिटिया ईशा प्रिया ने वर्ष 2016 में पहले प्रयास में ही यूपीएससी क्रैक किया था और 75 वीं रैंक हासिल की थी। ईशा प्रिया ने अपने गृह जिले से बी.टेक किया है। 

अब तक वह बुलंदशहर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मैनपुरी और रायबरेली में सीडीओ रह चुकी हैं। वर्ष 2019 में ईशा प्रिया का विवाह आईएएस अधिकारी ऋषिराज के साथ हुई थी। 

ऋषि राज मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के विंध्यनगर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता एनटीपीसी में मैनेजर हैं और मां गृहिणी हैं। ऋषिराज ने 2018 में आईएएस की परीक्षा पास की और देशभर में 27वीं रैंक हासिल किया। 

मैनपुरी में पोस्टिंग के दौरान उनके पति ऋषिराज को भी वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। दोनों प्रतियोगी छात्रों को सप्ताह में एक बार नि:शुल्क कोचिंग देते थे। 

Also Readमैगजीन में छपे आर्टिकल को पढ़कर लिया आईएएस बनने का संकल्प, लगन और परिश्रम से पूरा किया सपना