जांजगीर चांपा। खोखरा शराब दुकान में 8 माह पूर्व हुए 78 लाख रुपए की लुट का आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जानकारी बताने वाले के लिए 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। जिले कोतवाली अंतर्गत ग्राम खोखरा के शराब दुकान में 14 जनवरी 2025 को शाम लगभग 5 बजे 78 लाख रुपये की बड़ी लूट हुई थी, वही गॉर्ड के पैर में गोली मार कर आरोपी फरार हो गए थे। घटना के समय मौके पर पिस्टल दिखाते और मोटरसाइकिल से भागते 2 बदमाश आरोपी, CCTV कैमरे में कैद हुए थे। इसके बाद, आईजी के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीम गठित की गई थी और कई राज्य में बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम पहुंची थी, लेकिन इस मामले में अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है, जिसके लिए अब लूट की वारदात के कुछ दिनों बाद आरोपियों के जानकारी देने पर बिलासपुर आईजी ने 30 हजार रुपये और जांजगीर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की थी।
लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, 8 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
वही अब पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा ईनाम की राशि को बढ़ाते हुए आरोपियों के बारे में जानकारी बताने वाले के लिए 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है और इसके लिए जांजगीर पुलिस विभाग ने पोस्टर भी जारी है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अज्ञात संदिग्धों का हुलिया जारी किया है।
पहला संदिग्ध का हुलिया उम्र 30-35 वर्ष ऊँचाई : 5 फीट 8 इंच, मोटा बदन, रंगः सांवला पहनावाः सफेद रंग की फुल बांह की जैकेट, काले रंग का पैंट, चेहरे पर मास्क एवं दूसरा संदिग्ध का हुलिया उम्र: 30-35 वर्ष ऊँचाई: 5 फीट 4 इंच, रंग: काला, पहनावाः काला पैंट और शर्ट पहने हुए है। दोनो आरोपी
मोटरसाइकिल HF डीलक्स (नीला रंग), पैसा हरे रंग के थैले में भरकर ले जाया गया है।
सूचना मिलने पर इन नंबरों में करे संपर्क-सूचना मिलने पर दिए गए नंबर संपर्क कर सकते है, जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर 94791 93107, व्हाट्सऐप नंबर 96698 39739, 94791 93100, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 94791 93199 पर संपर्क कर सकते हैं।