Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 19-Sep-2025

NHM कर्मचारियों के हड़ताल को हुए एक महीने,एक्शन लेते हुए 594 की सेवा की समाप्त

सूरजपुर। NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को पूरे एक महीने हो गए हैं। सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इधर सरकार ने एक्शन लेते हुए बुधवार को सूरजपुर में 594 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इससे पहले यानी 16 सितंबर को बलौदाबाजार और कोरबा में 200 कर्मचारी को नौकरी से निकाला दिया गया है। बलौदाबाजार के 160+ और कोरबा के लगभग 21 कर्मचारियों को एक मुश्त नौकरी से निकाल दिया गया है। हालांकि, NHM कर्मचारी अब भी अपनी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट जारी रखे हुए हैं। कल रायपुर में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा, जिसमें 10 हजार कर्मचारी शामिल होंगे। बता दें कि कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इनमें से पांच पर मौखिक सहमति बन चुकी है। बाकी पांच पर राज्य सरकार ने अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया है। दूसरी ओर कर्मचारियों का कहना है कि मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा। सभी 10 मांगें लिखित में पूरी करनी होगी।