कुशलपुर, रायपुर। भगवान श्री बाँके बिहारी राधारानी की असीम कृपा और पूर्वजों के आशीर्वाद से सुभद्रा विजय तम्बोली के( नूतन गृह) निवास पर श्रीमद् भागवत कथा एवं गृह प्रवेश का शुभ आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा 25 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक सोनकर बाड़ी, कुशलपुर, रायपुर में आयोजित होगी। बेदी पूजन,तुलसी पूजन प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक व कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पं. पवन कुमार चतुर्वेदी जी व्यासपीठ पर विराजमान होकर अपनी मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा (संगीतमय)का रसपान कराएँगे। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्त-प्रेम, धर्म, ज्ञान और मोक्ष के संदेशों का भावपूर्ण वर्णन होगा।