नई दिल्ली। पुरुषों का अंडर-19 विश्व कप का अगला संस्करण 15 जनवरी, 2026 से शुरू होगा।इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विश्व कप के 16वें संस्करण के लिए शेड्यूल की घोषणा की है।ICC के कार्यक्रम के अनुसार, 6 फरवरी को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।बता दें कि जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाले अगले संस्करण में कुल 16 टीमें भाग लेंगी।
ग्रुप-A में मौजूद है भारतीय टीम
अंडर-19 विश्व कप के लिए 16 टीमों को 4-4 टीमों के ग्रुपों में बांटा गया है।
ग्रुप-A में भारतीय टीम मौजूद है, जिसमें बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड अन्य टीमें हैं।
ग्रुप-C में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका है।
वहीं ग्रुप-D में तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका टीमों को शामिल किया गया है।
3 फरवरी को खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल
टूर्नामेंट के पहले दौर में प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की 3 अन्य टीमों से खेलेगी, और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 3 टीमें सुपर-6 में पहुंचेगी।सुपर-6 भी 2 ग्रुप में खेला जाएगा और प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
पहला सेमीफाइनल 3 फरवरी को बुलावायो में और दूसरा सेमीफाइनल 4 फरवरी को हरारे में खेला जाएगा। फाइनल मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा।