Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 30-Nov-2025

कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक लगा दिया है। कोहली इस मैच में लय में नजर आए और उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाए रखा। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 83वां शतक है। कोहली 102 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया। यह इस साल उनका वनडे प्रारूप में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 120 गेंदों पर 11 चौकों और सात छक्के की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए।  कोहली के वनडे में अब 52 शतक हो गए हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने टेस्ट में 51 शतक लगाए थे, लेकिन अब कोहली उनसे आगे निकल गए हैं। कोहली 294 पारियों में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। कोहली वनडे प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में पहले ही सचिन को पीछे छोड़ चुके हैं। सचिन के नाम वनडे में 49 शतक है।