जांजगीर चांपा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर में आज 6 दिसंबर को दादा - दादी, नाना - नानी दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि केके चंद्रा प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय जांजगीर, प्रधान पाठक बीएल कुंभकार एवं अन्य अतिथियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। विद्यालय के प्राथमिक विभाग के बच्चों द्वारा दादा - दादी, नाना - नानी के सम्मान में स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, उनकी प्रस्तुति ने सम्मानित अतिथियों का मन मोह लिया। प्रधान पाठक बीएल कुंभकार द्वारा सभी अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया गया। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन के अमूल्य धरोहर हैं। ये धैर्यवान होते हैं एवं छोटे बच्चों पर स्नेह बरसाते हैं। अतिथि नेतराम बरेठ द्वारा एक प्रेरणादायक गीत अगर हम देश के काम ना आए तो, धारा क्या कहेगी, गगन क्या कहेगा... से सभी बच्चे प्रेरित हुए। अन्य दादा - दादी, नाना - नानी द्वारा अपने-अपने विचार प्रकट किए गए। सभी ने अपने नाती - पोतों पर स्नेह बरसाया। प्राचार्य केके चंद्रा ने दादा -दादी, नाना -नानी से कहा कि उनमें नैतिक मूल्य विकसित करने की अपील की। उनके लिए मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया,जिसमें वे उत्साह से भाग लिए। छत्तीसगढ़ी लोकगीत के धुन पर सभी ने नृत्य का मजा लिया। दादा - दादी, नाना - नानी दिवस के माध्यम से उन्हें सम्मानित करने का यह कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय द्वारा हर वर्ष मनाया जाता है। इस पहल का सभी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में रामेश्वर पटेल शिक्षक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक , शिक्षिकाओं का सक्रिय योगदान रहा।