Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 16-Dec-2025

विशेष लेख : प्रदेश का पहला बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल केंद्र बना सहारा

अब तक 800 से अधिक बुजुर्गों ने पाई राहत- निःशुल्क जांच, उपचार और दवा से मिल रही नई उम्मीद

जिला प्रशासन की पहल को बुजुर्गों की भरपूर सराहना

  • धनंजय राठौर
  •  एल. डी. मानिकपुरी


अब तक 800 से अधिक बुजुर्गों ने पाई राहत- निःशुल्क जांच, उपचार और दवा से मिल रही नई उम्मीदरायपुर। बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल केंद्र (Elderly Healthcare Centers) ऐसे संस्थान हैं जो वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विशेष सुविधाएँ प्रदान करते हैं, जिनमें नियमित जाँच (OPD), विशेषज्ञ परामर्श (Geriatrics), दवा प्रबंधन, फिजियोथेरेपी, और घर-आधारित देखभाल सेवाएँ शामिल हैं, ताकि वे स्वतंत्र और आरामदायक जीवन जी सकें।

यह केंद्र सैकड़ों बुजुर्गों को राहत देने वाला भरोसेमंद स्थान बन चुका है- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के दो साल में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, युवाओं  की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं शुरु की है, जिसका परिणाम बेहद सकारात्मक रहा। इसी कड़ी में कोरिया जिले के  जिला अस्पताल परिसर बैकुंठपुर में करीब ढाई माह पूर्व शुरू किया गया प्रदेश का पहला बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल केंद्र अब वृद्धजनों के लिए सच्चा सहारा बन गया है। उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती पीड़ा, चलने-फिरने में कठिनाई, भीड़ में अस्पताल की लाइन में लगना और छोटे-छोटे उपचारों के लिए घंटों इंतज़ार जैसी परेशानियों को देखते हुए इस विशेष केंद्र की स्थापना की गई थी। परिणामस्वरूप, आज यह केंद्र जिले के सैकड़ों बुजुर्गों को राहत देने वाला भरोसेमंद स्थान बन चुका है।