Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 27-Jan-2026

कमिश्नर डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी ने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा

जगदलपुर । कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने मंगलवार को जगदलपुर लालबाग मैदान में संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्थाओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल एवं ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि आगामी दिनों में संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का भव्य आयोजन लालबाग मैदान जगदलपुर में प्रस्तावित है।