Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 02-Feb-2026

फिल्म "द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव" में ब्रह्मा विष्णु महेश के किरदार में श्रवण राठौर, संतोष जैन, लोकेश नजर आयेंगे

रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर डीसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव" 13 फरवरी से प्रदेश के नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।  फिल्म रायपुर के श्याम टॉकीज सहित छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर एवं मल्टीप्लेक्स में भी इसे रिलीज किया जा रहा है। डीसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस से व फिल्म के निर्माता निर्देशक श्रवण कुमार राठौर ने बताया कि वह स्वयं शिव भक्त हैं और ऐसी फिल्म का निर्माण किया है जिसमें दर्शकों को एक सुंदर धार्मिक परिवारिक कहानी के साथ भगवान शिव से जुड़ी ऐसी ऐसी बातें जानने को मिलेगी जो सिर्फ शिव महापुराण में पढ़ी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। शिव भक्तों के लिए डीसी फिल्म्स ने 2 दिन पूर्व 13 को प्रदर्शित कर रहे इस शुभ तिथि में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों को सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी होंगे।  फिल्म में अभिनय सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी, अभिनेत्री नैनी तिवारी, अखिलेश वर्मा, डॉ अजय सहाय, वर्षा बर्मन, संतोष जैन, योगेश अग्रवाल, नवलदास मानिकपुरी गोकुल चतुर्वेदी, विजय मिश्रा, नील देवांगन, भानुमति कोसरे, गोपाल  पोर्ते मुस्कान, सीमा, सत्यभाभा समेत अन्य कलाकारों ने अभिनय का जलवा दिखाया है । फिल्म में समस्त ज्योतिर्लिंगों का वर्णन मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गूंफी पेंटल करते नजर आएंगे।  श्रवण राठौर सभी शिव भक्तों से अपील की है कि वह अपने परिवार के साथ इस फिल्म को देखें और अपना प्यार दें।