Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 19-Sep-2026

सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ, मेडिकल कॉलेज के 31 विद्यार्थियों का प्रवेश उत्सव

रायपुर। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जिले को स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से “सेवा संकल्प अभियान 2026” के द्वितीय चरण का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इसी अवसर पर शासकीय मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़ के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का प्रवेश उत्सव भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा की नई शुरुआत, स्वास्थ्य सेवा और जनसेवा के संकल्प का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

31 विद्यार्थियों ने शुरू की चिकित्सा शिक्षा की नई यात्रा-कार्यक्रम में शासकीय मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़ के प्रथम वर्ष के कुल 31 छात्र-छात्राओं का प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को लैब कोट, स्टेथोस्कोप, पेन एवं डायरी प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में नीरज निवासी रायगढ़, आशितोष बेहेरा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रौशन कुमार बर्मन जांजगीर-चांपा, आदर्श पाण्डेय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, यश कुमार देवांगन रायपुर, आकाश प्रधान सरगुजा, राहुल वास्निक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, संदीप गुप्ता जशपुर, नरेंद्र सिंह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दक्ष यादव बिलासपुर, आदर्श जटवार बिलासपुर, जीवन कुमार महासमुंद, आर्या गुप्ता सूरजपुर, साहिल कुमार साहू दुर्ग, पीयूष कुमार गुप्ता बलरामपुर, नीरज वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, विपुल उथरा बिलासपुर, साक्षी कुसवाहा सूरजपुर, कुमारी सुप्रिया बिलासपुर, अनामिका भारती बिलासपुर, फैजा जाबिन रायपुर, अदिति राजवाड़े सरगुजा, अमिता बघेल सरगुजा, रानी सिंह सरगुजा, निधी चेलक महासमुंद, श्रेया पैकरा सरगुजा, प्रिया पैकरा कोरिया, निशी गुप्ता गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पलक श्रीवास्तव बिलासपुर, रीतिका चंद्रा कोरबा एवं मधु मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शामिल हैं