Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 26-Oct-2026

राज्यपाल से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय सचिव श्री एस. भारती दासन के साथ सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के विस्तार एवं विकास, पर्यटन सुविधाओं के उन्नयन और प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।