भोपाल। तस्वीर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के देवरी नवीन गांव की है। गर्मी बढऩे से इस गांव में पेयजल के लिए संकट उत्पन्न हो गया है। यहां गांव के लोग 100 रुपए देकर पीने का पानी ले रहे हैं।
देवरी नवीन के सरपंच रामकुमार सैयम ने बताया कि पानी की समस्या की वजह से गांव वाले निजी बोरवेल से पानी ले रहे हैं। इसका शुल्क 100 रुपए है। इसमें से 50 रुपये गांव वाले देते हैं और 50 रुपये हमारी तरफ से दिया जाता है।
गांव के लोगों ने बताया कि यहां पर पानी की बहुत दिक् त है और हम लोग पीने का पानी 50 रुपए महीना देकर लेते हैं। जब बोरवेल से पानी नहीं मिलता है तब हम कुआं से पानी लेते हैं।
मध्य प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर शैलबाला मार्टिन ने 56 साल की उम्र में 57 साल के पत्रकार राकेश पाठक के साथ शादी रचा ली है । यह विवाह 24 अप्रैल 202...