Posted By:- admin
Posted On:- 13-May-2022

दिल्ली के मुंडका में तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 20 की मौत

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार 13 मई 2022 की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक तीन मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार शाम आग लग गई। हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। अभी 10 लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिड़कियां तोड़कर बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को बचाया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बिल्डिंग के दो मंजिलों की सर्चिंग पूरी हो गई है। तीसरी मंजिल की सर्चिंग का जा रही है। दिल्ली के फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि अब तक 19 शव निकाल लिए गए हैं। इमारत में सामान काफी था। इस कारण आग बुझाने में काफी परेशानी आई है। 30-40 लोग अभी भी इमारत के अंदर होने की जानकारी है। बिल्डिंग में कई कंपनियों के ऑफिस थे। यहां से करीब 150 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बिल्डिंग में फंसे हुए 9 घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर 100 लोगों को तैनात किया गया है।