भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पौधे लगाने का कार्य अद्भुत है। यह सिर्फ पौधा लगाने और उसे सींचने का काम नहीं बल्कि जीवन को सींचने का काम है। वृक्ष हैं तो हम हैं। सामाजिक संगठन इस कार्य में पूरा सहयोग दें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान यहां श्मायला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में सामाजिक संस्था भारत गृह निर्माण सहकारी संस्था, जे.के. रोड के पदाधिकारियों के साथ पौध-रोपण कर रहे थे। रविवार 15 मई 2022 को यहां पीपल और नीम के पौधे लगाए गए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयुक्त नगर निगम भोपाल से रहवासी संघों की गतिविधियों और स्वच्छता अभियान के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन कायोज़्ं के सुचारू संचालन और देख-रेख के निदेज़्श भी दिए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान को संस्था की श्रीमती दिव्या अत्री, श्रीमती अल्पना झा, श्रीमती पल्लवी शर्मा, श्रीमती कविता सोहाने, श्रीमती सुषमा चौकसे ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।
करीब 300 रहवासी परिवारों की इस सोसाइटी ने स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया है। नगर निगम भोपाल ने गत वर्ष संस्था को पुरस्कृत भी किया। क्षेत्र के उद्यानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संस्था द्वारा पौध-रोपण किया जाता है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान और संस्था द्वारा लगाए गए पौधों में पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। नीम का पेड़ एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर और सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।
मध्य प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर शैलबाला मार्टिन ने 56 साल की उम्र में 57 साल के पत्रकार राकेश पाठक के साथ शादी रचा ली है । यह विवाह 24 अप्रैल 202...