Posted By:- admin
Posted On:- 22-May-2022

22 मई को ही जन्मे थे आधुनिक भारत के वास्तुकार समाज सुधारक राजा राम मोहन राय 

नई दिल्ली। इतिहास में 22 मई का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं की याद दिलाता है। इसी दिन समाज सुधारक राजा राममोहन राय का जन्म हुआ था, जिन्हें आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने सती प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जीवन भर महिलाओं के अधिकारों की वकालत की।

इतिहास में दर्ज 22 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

1540: शेरशाह ने मुगल साम्राज्य पर अधिकार कर लिया।
1545: एक विस्फोट में शेरशाह सूरी की मृत्यु। 
1772: राजा राममोहन राय का जन्म। उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।
1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने ऑस्ट्रिया, हंगरी और जर्मनी के खिलाफ  युद्ध की घोषणा की।
1936: लॉर्ड ब्रेबोर्न ने बॉम्बे (अब मुंबई) में ब्रेबोर्न स्टेडियम की आधारशिला रखी। यह देश का पहला स्टेडियम था।
1960: सबसे बड़े भूकंपों में से एक चिली के दक्षिणी तट पर आया, जिसमें 5,700 लोग मारे गए और प्रचंड समुद्र की लहरों ने जापान और हवाई तक प्रशांत महासागर में कहर बरपाया।
1963: भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
1972: पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल की सदस्यता से इस्तीफा दिया।
1972: अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम. निक्सन मास्को पहुंचे। यह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।
1988: भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि का सफल परीक्षण किया।
1990: उत्तर और दक्षिण यमन के विलय के साथ संयुक्त गणराज्य यमन का उदय।
2003: अल्जीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में दो हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
2008: संयुक्त राष्ट्र की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
2020: देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,583 पहुंच गई। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई।

Also Read17 मई: सुनील गावस्कर ने लिया था टेस्ट क्रिकेट से संन्यास