हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने खुद को गोली मारकर शनिवार 28 मई 2022 को आत्महत्या कर ली है। वह 59 वर्ष के थे और उन पर अपनी पोती का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था। राजेंद्र बहुगुणा की बहू ने कुछ दिन पहले उसके खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। राजेंद्र इन आरोपों से दुखी थे, इसलिए उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर खुद को गोली मार ली।
राजेंद्र बहुगुणा की बहू ने उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद राजेंद्र को गहरा सदमा लगा था। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले पुलिस को फोन किया और फिर टैंक पर चढ़कर पिस्तौल से गोली मार ली। पुलिस ने राजेंद्र की बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
हल्द्वानी के अंचलाधिकारी भूपिंदर सिंह सोनी ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और लंबी बातचीत के बाद राजेंद्र को टैंक से नीचे उतरने के लिए मना लिया था। लेकिन उसने अचानक पिस्तौल निकाल ली और खुद को सीने में गोली मार ली। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। किन्तु उन्हें बचाया नहीं जा सका।
राजेंद्र बहुगुणा हल्द्वानी में रोडवेज यूनियन के नेता थे। जब एनडी तिवारी राज्य के सीएम थे, तब राजेंद्र बहुगुणा को 2004 से 2005 तक राज्य मंत्री का दर्जा मिला था।
मध्य प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर शैलबाला मार्टिन ने 56 साल की उम्र में 57 साल के पत्रकार राकेश पाठक के साथ शादी रचा ली है । यह विवाह 24 अप्रैल 202...