रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय
रायपुर के ईएनटी विभाग अंतर्गत संचालित बी.ए.एस.एल.पी. (बैचलर इन
ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी) पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष 2025-26
के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन फार्म और
विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) विभाग की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू
डब्ल्यू रायपुर बीएएसएलपी डॉट ओआरजी (www.raipurbaslp.org) से डाउनलोड कर
सकते हैं।
आवेदन से जुड़ी प्रमुख जानकारी:
1. आवेदन पत्र केवल रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से ही स्वीकार किए जाएंगे।
2.
आवेदन भेजने का पता: कक्ष क्र. 244, ईएनटी विभाग, ऑडियोलॉजी एंड स्पीच
थेरेपी यूनिट, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर (छ.ग.)
(Room No. 244, Department of ENT, Audiology and Speech Therapy Unit, Dr.
B.R.A.M. Hospital, Raipur (C.G.))
3. आवेदन शुल्क:
सामान्य वर्ग: ₹600
छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग: ₹350
शुल्क
डिमांड ड्राफ्ट के रूप में बी ए एस एल पी कोर्स पं. जे. एन. एम. मेडिकल
कॉलेज, रायपुर (“BASLP Course, Pt. J.N.M. Medical College, Raipur
(C.G.)”) के नाम पर देय होगा।
4. आवेदन जमा करने की तिथि:
प्रारंभ: 6 जुलाई
अंतिम तिथि: 4 अगस्त
विलंब शुल्क ₹100 अतिरिक्त के साथ अंतिम तिथि: 7 अगस्त
5. प्रवेश मेरिट सूची वेबसाइट पर 13 अगस्त को जारी की जाएगी।