Posted By:- Dushyant dixit orai
Posted On:- 19-Nov-2025

चेकिंग के दौरान 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

जालौन, 19 नवंबर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग अभियान के दौरान अवैध नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने उरई मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को दबोचकर उनके पास से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना मंगलवार रात करीब पौने दस बजे की है, जब उपनिरीक्षक मनीष तिवारी और बेचे लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम उरई मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरकौती गायर तिराहे के पास तीन युवक संदिग्ध स्थिति में दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, निवासी मोहल्ला भवानीराम, जालौनपवन कुमार, निवासी मोहल्ला खंडेराव विवेक कुमार, निवासी हरकौती तीनों के पास से 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी इसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। इनके खिलाफ कोतवाली में पहले से भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान युवक संदिग्ध हाल में दिखाई दिए। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध गांजा मिला, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।