आज के समय में हम अक्सर दांत और मसूड़ों की समस्याओं को केवल खाने-पीने या दिखने भर से जोड़कर देखते हैं। लेकिन सच यह है कि ओरल हेल्थ सीधे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। जब हमारा मुंह स्वस्थ नहीं होता, तो उसका असर आत्मविश्वास, नींद, सामाजिक व्यवहार और मानसिक शांति तक पर पड़ता है।
आत्मविश्वास और सामाजिक प्रभाव:-
खराब सांस, टूटे-फूटे दांत या बार-बार होने वाली दांतों की तकलीफ व्यक्ति को दूसरों से मिलने-जुलने में हिचक पैदा करती है। धीरे-धीरे यह लो सेल्फ-एस्टीम और सोशल एंग्जायटी का कारण बन सकती है।
लगातार दर्द और तनाव:-
मसूड़ों की सूजन, कैविटी या दांत का दर्द सिर्फ शारीरिक तकलीफ नहीं देते, बल्कि यह लगातार तनाव और चिड़चिड़ापन भी पैदा करते हैं। शोध बताते हैं कि पुराना दांत दर्द अवसाद (डिप्रेशन) और चिंता (एंग्जायटी) की संभावना को बढ़ा सकता है।
नींद और मानसिक संतुलन:-
दांत पीसने (ब्रुक्सिज़्म) या जबड़े की समस्या (TMJ डिसऑर्डर) नींद की गुणवत्ता बिगाड़ देती है। नींद खराब होने पर मस्तिष्क को पूरा आराम नहीं मिल पाता और मानसिक संतुलन प्रभावित होता है।
बुजुर्गों और बच्चों पर असर:-
बुजुर्गों में दांतों की कमी या ठीक से चबाने की समस्या सामाजिक अलगाव और अवसाद को जन्म देती है।
बच्चों में खराब दांत पढ़ाई, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।
क्या करें -
दिन में दो बार ब्रश करें और फ्लॉस का इस्तेमाल करें।
हर 6 महीने में डेंटल चेक-अप कराएँ।
तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन अपनाएँ।
संतुलित आहार लें, जिसमें कैल्शियम और विटामिन D भरपूर हो।
क्या न करें -
मीठे और जंक फूड का अधिक सेवन न करें।
दर्द या समस्या को नजरअंदाज न करें।
सिगरेट, तंबाकू और शराब से दूरी बनाएँ।