Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 20-Apr-2026

परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें

रायपुर। प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत आज कोरबा में परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे, दोनों समाज के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया तथा समाज के लोगों की मांग पर अनेकों सौगात प्रदान की, उन्होने भगवान परशुराम जी की जयंती की अपनी हार्दिक शुभकामनायें व बधाई समाज के लोगों को दी तथा उनके आशीर्वाद की कामना की। इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर व  पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित जनप्रतिनिधिगण व समाज के लोग उपस्थित थे।    आज परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज कोरबा के द्वारा अपने-अपने  भवनों में परशमुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने समारोह में पहुंचकर भगवान श्री परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा इस मौके पर अनेक सौगातें भी प्रदान की। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के द्वारा परशुराम द्विज परिवार के भवन के प्रथम तल के शेष कार्य एवं द्वितीय तल के निर्माण कार्य हेतु 25 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी, उक्त निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसका लोकार्पण आज उनके करकमलों से किया गया। इसी प्रकार सर्वब्राम्हण समाज के ब्रम्हवाटिका के समीप उद्योग मंत्री श्री देवांगन के प्रयास से जिला खनिज न्यास मद से 20 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, प्रसाधन निर्माण व अन्य विकास कार्य कराये गये हैं,  इसका लोकार्पण भी उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने भगवान परशुराम जी की जयंती की बधाई देते हुये कहा कि ब्राम्हण समाज हर वर्ग व समाज के कल्याण के लिये कार्य करता है, उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करता है तथा विश्व कल्याण की कामना रखता है। भगवान परशुराम का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, मैं यह कामना करता हूॅं।