Posted By:- Dushyant dixit orai
Posted On:- 21-Nov-2025

राठ–पनवाड़ी मार्ग पर बड़ा हादसा: क्रूजर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल

राठ। राठ–पनवाड़ी मार्ग पर गुरुवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रूजर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सभी घायल महोबा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने राठ–पनवाड़ी मार्ग पर लगातार बढ़ रहे हादसों को देखते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।