Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 11-Jul-2026

बच्चों की शिक्षा और भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री श्री नेताम

रायपुर। आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम बलरामपुर जिले के नगर पालिका रामानुजगंज में लरंगसाय कम्युनिटी हाल में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री श्री नेताम सहित अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर बच्चो को अतिथियों द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, स्कूल बैग एवं गणवेश प्रदान किया गया। साथ ही कक्षा 9वीं में प्रवेशित छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरित किया गया। वहीं 10वीं एवं 12वीं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।