Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 30-Aug-2026

बहनों का मान, ‘विष्णु भैया‘ का सम्मान, महिला सशक्तिकरण से छत्तीसगढ़ महान

रायपुर। राखी के पवित्र धागे में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास की डोर बंधी होती है। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की बहनों के लिए यह खुशी और भी खास हो गई, जब ‘विष्णु भैया’ की सरकार ने महतारी वंदन योजना की किश्त जारी कर बहनों को स्नेह का उपहार दिया।  महासमुंद जिले के खल्लारी की लखपति दीदी श्रीमती वंदना यादव ने प्रदेश के मुखिया ‘विष्णु भैया‘ को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सुशासन की सरकार में प्रदेश की माताओं-बहनों को नया आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का नया अवसर मिला है।  श्रीमती वंदना यादव ने बताया कि वे पहले अपने घर तक ही सीमित थी। घर से बाहर नही निकलती थी। लेकिन समूह से जुड़कर उन्हें नया संबल मिला। उन्हें बिहान बाजार खोलने का अवसर मिला, जिसमें वे समूह की दीदियों द्वारा बनाए उत्पाद का विक्रय करती है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति तो सुधरीही है समूह की दीदियों को भी लाभ हो रहा है। श्रीमती यादव ने ‘विष्णु भैया‘ का आभार व्यक्त किया।