Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 03-Sep-2026

अबूझमाड़ की सुकनी बनीं मिसाल

महतारी वंदन की राशि से सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर संवार रहीं बेटी का कल

रायपुर,  ​छत्तीसगढ़ सरकार की श्महतारी वंदन योजनाश् न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में सुदूर परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने का सशक्त जरिया भी बन रही है। नारायणपुर जिले के कठिन भौगोलिक क्षेत्र अबूझमाड़ (विकासखंड ओरछा) के ग्राम कोहकामेटा की रहने वाली श्रीमती सुकनी नुरेटी ने इस योजना का रचनात्मक उपयोग कर महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है।

बेटी के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने में किया उपयोग-    सुकनी नुरेटी को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली वित्तीय सहायता ने न केवल छोटी-मोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनमें बचत की सोच भी विकसित की है। उन्होंने इस राशि का उपयोग केवल दैनिक खर्चों तक सीमित न रखकर, अपनी बेटी के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने में किया है। वे हर महीने मिलने वाली सहायता राशि में से बचत कर बेटी के नाम श्सुकन्या समृद्धि योजनाश् के खाते में नियमित रूप से पैसे जमा कर रही हैं।

आज का निवेश, बेटी की कल की मजबूती- ​सुकनी नुरेटी का मानना है कि बेटी की उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए आज से ही योजनाबद्ध बचत बेहद जरूरी है। वे कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने मुझे अपने फैसले खुद लेने का आत्मविश्वास दिया है। आज की यह छोटी-छोटी बचत कल मेरी बेटी की पढ़ाई और उसके सपनों को पूरा करने में बहुत काम आएगी।