Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 07-Sep-2026

छत्तीसगढ़ में मानसून का संतुलित असर

अब तक औसतन 926.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी वर्षा

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 6 सितंबर 2026 की स्थिति में जारी वर्षा के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 926.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों के औसत के आधार पर इस अवधि में 920.3 मिलीमीटर वर्षा अपेक्षित थी। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य की तुलना में 100.7 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। प्रदेश में आज औसतन 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पिछले 10 वर्षों के औसत वार्षिक वर्षापात की तुलना में प्रदेश में अब तक की वर्षा 1238.7 मिलीमीटर के मुकाबले उल्लेखनीय स्थिति में है।  जिलेवार स्थिति देखें तो बलरामपुर में अब तक सर्वाधिक 1,438.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा की तुलना में 179.4 प्रतिशत है। इसके बाद बीजापुर में 1,236.8 मिलीमीटर, नारायणपुर में 1,285.7 मिलीमीटर, दंतेवाड़ा में 1,083.4 मिलीमीटर, कांकेर में 802.8 मिलीमीटर तथा सुकमा में 857.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं बेमेतरा में अब तक सबसे कम 540.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।   प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सरगुजा में अब तक 573.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य की 81.7 प्रतिशत है। सूरजपुर में 1109.2 मिमी और 118.6 प्रतिशत, बलरामपुर में 1438.0 मिमी और 179.4 प्रतिशत, जशपुर में 764.5 मिमी और 85.5 प्रतिशत तथा कोरिया में 867.1 मिमी और 104.6 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1103.6 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य का 131.6 प्रतिशत है।  राजधानी रायपुर में 1 जून से अब तक 1031.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य का 135.7 प्रतिशत है। बलौदाबाजार में 971.3 मिमी और 116.9 प्रतिशत, गरियाबंद में 1077.0 मिमी और 121.1 प्रतिशत तथा महासमुंद में 1076.0 मिमी और 128.6 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है। धमतरी में 950.4 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य की 106.4 प्रतिशत है। बिलासपुर में अब तक 943.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य की 104.1 प्रतिशत है। मुंगेली में 956.0 मिमी और 118.9 प्रतिशत, रायगढ़ में 921.8 मिमी और 93.8 प्रतिशत तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1107.9 मिमी और 155.7 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। जांजगीर-चांपा में 1064.6 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य का 109.9 प्रतिशत है, जबकि सक्ती में 894.1 मिमी और 102.5 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है।    कोरबा जिले में अब तक 1026.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य का 104.0 प्रतिशत है। गौरेला-पेंड्रा- मरवाही में 867.6 मिमी और 96.5 प्रतिशत, दुर्ग में 700.5 मिमी और 103.1 प्रतिशत तथा कवर्धा में 595.9 मिमी और 86.1 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है। राजनांदगांव में 752.0 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य की 98.9 प्रतिशत है।    इसी तरह मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 740.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य की 70.6 प्रतिशत है। खैरागढ़- छुईखदान-गंडई में 619.1 मिमी और 93.8 प्रतिशत, बालोद में 931.4 मिमी और 108.9 प्रतिशत तथा बेमेतरा में 540.6 मिमी और 80.0 प्रतिशत वर्षा हुई है। बस्तर में अब तक 884.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य का 77.0 प्रतिशत है।