Posted By:- DabangSwar Desk
Posted On:- 23-Nov-2026

मजबूत शुरुआत के बाद फिसला रुपया, डॉलर की मांग में तेजी आने से लुढ़की भारतीय मुद्रा

नई दिल्ली, 23 नवंबर   भारतीय मुद्रा रुपया आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मजबूत शुरुआत करने के बाद अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सका और मुनाफावसूली के दबाव में फिसल गया। आज भारतीय रुपये ने पिछले बंद भाव 92.68 प्रति डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की मजबूती के साथ 92.47 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। शुरुआती कारोबार में यह थोड़ा और मजबूत होकर 92.4325 के स्तर तक पहुंचा। हालांकि, इसके बाद डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव बन गया, जिससे यह फिसल कर 92.8975 के निचले स्तर तक लुढ़क गया। ताजा आंकड़ों के अनुसार रुपया पिछले बंद स्तर से 14.25 पैसे यानी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 92.8225 प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजार में छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स आज 103.85 के स्तर पर खुला था। पिछले कारोबारी सत्र में यह 103.81 पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार में इसने 103.85 के ऊपरी और 103.71 के निचले स्तर को छुआ। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 0.02 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली नरमी के साथ 103.78 के स्तर पर बना हुआ है।

अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी आज सुबह मजबूत शुरुआत करने के बाद भारतीय रुपये में कमजोरी दर्ज की जा रही है। ब्रिटिश पाउंड के मुकाबले रुपये ने पिछले बंद स्तर 121.4383 के मुकाबले मजबूती के साथ 121.2420 के स्तर पर शुरुआत की थी और 121.1831 के ऊपरी स्तर तक गया। लेकिन बाद में फिसल कर 121.6758 के निचले स्तर को छूने के बाद फिलहाल यह 22.38 पैसे यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 121.6621 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह यूरो के मुकाबले भी रुपये ने 101.6885 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 101.5771 पर मजबूत शुरुआत की थी। कारोबार के दौरान 101.5317 तक मजबूत होने के बाद इसमें बिकवाली हावी हुई और यह 101.9515 के निचले स्तर तक आ गया। ताजा कारोबार में रुपया यूरो के मुकाबले 25.32 पैसे यानी 0.25 प्रतिशत टूट कर 101.9417 के स्तर पर नजर आ रहा है।

एशियाई मुद्राओं की बात करें तो चीनी युआन के मुकाबले रुपया पिछले बंद स्तर 13.8940 के मुकाबले 13.8880 पर खुलने के बाद 13.8503 से 13.9121 के दायरे में कारोबार कर रहा है। फिलहाल यह 1.81 पैसे यानी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 13.9121 प्रति युआन के स्तर पर है। वहीं जापानी येन के मुकाबले रुपया 0.5833 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 0.5846 पर खुलने के बाद 0.05 पैसे यानी 0.09 प्रतिशत फिसल कर 0.5838 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया।