Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 12-Oct-2025

अनोठी पहल...मृत्यु होने पर करेगा आर्थिक सहायता, गोवंशों का सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

केशव पाल, तिल्दा-नेवरा। तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत मढ़ी इन दिनों ग्राम सभा और सरपंच की अथक प्रयासों से सफलता की नई कहानी लिख रहा है। गरीबों की सहायता और गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए अब पूरा गांव एकजुटता की मिशाल पेश कर रहा है। रविवार को गांव में हुई बैठक में दो प्रस्ताव गांव के हित के लिए पारित किया गया है। जो नियम बनते ही लागू भी हो गया है। अब गांव में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर ग्राम सभा द्वारा परिजनों को दो हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस पहल द्वारा मृतक के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस मुहिम के तहत मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए ग्राम सभा द्वारा वित्तीय सहायता दी जाएगी। इससे अब किसी की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसी तरह गांव में मवेशियों या गोवंशों की मृत्यु होने पर उन्हें खुले में नहीं छोड़ना है। मृत्यु होने पर ग्राम सभा को सूचना देना है जिसके बाद ग्राम सभा द्वारा ससम्मान गोवंशों की अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले ग्रामीण गोवंशों की मृत्यु होने पर उन्हें कहीं भी खुले में छोड़ देते थे। इस पर अब रोक लगाई गई है। इधर, ग्राम हित में बनाए गए दोनों नियमों को ग्रामीणों ने भी कारगर बताया है और इस मुहिम की प्रशंसा की है।