Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 02-May-2026

सुशासन तिहार 2026 के तहत बरकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में गांव-गांव तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित 494 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 454 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

27 विभागों के स्टॉल, योजनाओं की दी गई जानकारी

शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य सहित कुल 27 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने नागरिकों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कई आवेदनों का तत्काल निराकरण भी किया गया।