रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए।

शिविर की बड़ी उपलब्धियां - उदयपुर विकासखंड में प्रशासन की सक्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड समय में निपटारा किया गया। पंचायत वार प्राप्त कुल 4740 आवेदनों का तय समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण किया गया। शिविर स्थल पर ही तत्काल 37 आधार कार्ड, 33 आयुष्मान कार्ड और 25 श्रम कार्ड बनाकर सौंपे गए। मौके पर प्राप्त 312 नए आवेदनों को भी समयबद्ध निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।