रायपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले
बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत परसापाली के सचिव सुदर्शन हिरवानी को
निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई धरती आबा शिविर के दौरान
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सचिव के खिलाफ गंभीर शिकायतें की थी। शिविर में सरपंच और पंचों ने बताया कि सचिव नियमित रूप से पंचायत
कार्यालय नहीं आते, आम लोगों के आवेदन नहीं लेते तथा जन्म-मृत्यु पंजीयन
जैसे जरूरी कार्य भी लंबित रखे जाते हैं। शासकीय कार्यों में लगातार
लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया गया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत
सीईओ ने सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।