Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 20-Jul-2026

राजनांदगांव जिले के तीन क्रिकेट खिलाड़ी छग.की सीनियर टीम में

राजनांदगांव।  रणजी ट्रॉफी के इस सत्र के लिये छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने छत्तीसगढ क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है जिसमें अजय मंडल सहित जिले के तीन अन्य खिलाड़ियों को उनके प्रर्दशन के आधार पर टीम में स्थान दिया गया है जिनमें विकल्प तिवारी,दीपक यादव एवं अर्षवीर भाटिया के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि  बीसीसीआई ने विगत दिनों जिला क्रिकेट एसोसिएशन की महिला खिलाड़ी महक नरवासे को भारतीय टीम अंडर -19 हेतु हाई परफार्मेंस शिविर हेतु सेंटर आफ एक्सीलेंस बैंगलोर के प्रशिक्षण शिविर हेतु आमंत्रित किया है । अभी-अभी महक नरवासे भारतीय टीम अंडर-19 में उप कप्तान रहते हुए लंका की टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था । एकदिवसीय में दोनों ही देशों के खिलाड़ियों के मध्य सर्वाधिक विकेट लेकर महक नरवासे ने अपने चयन को सार्थक किया है । छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने विगत दिनों 2026-27 वर्ष के लिए अपनी रणजी ट्रॉफी एवं अंडर – 23 टीम के खिलाड़ियों की घोषणा की है। पुरुष सीनियर खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी टीम में राजनांदगांव के अजय मंडल,विकल्प तिवारी,दीपक यादव एवं अर्षवीर भाटिया चयनित किये गये। सीनियर वर्ग हेतु में संभावित खिलाड़ियों का एक सघन प्रशिक्षण शिविर बेंगलुरु में हो रहा है । इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के नवनियुक्त कोच श्री अमय खुरासिया इन संभावित खिलाड़ियों को सघन प्रशिक्षण दे रहे हैं । पहली बार जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव के चार खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी टीम के संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है । डीसीए के 16 वर्ष के खिलाड़ी श्री अर्षवीर भाटिया को जुनियर वर्ग में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण पुरुष सीनियर वर्ग की इस प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी टीम में मौका दिया गया है । पिछले वर्ष विकल्प तिवारी ने भी बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान पुनः आकर्षित किया है । दीपक यादव को भी अंडर 23 वर्ग में कप्तानी करते हुए गेंद एवं बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने के कारण अवसर दिया गया है । राज्य की अंडर 23 टीम के संभावित खिलाड़ियों में जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव के आरिन द्विवेदी एवं बी. बालाजी राव का चयन भी संभावित खिलाड़ियों में किया गया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के समस्त सदस्यों ने उपरोक्त 7 खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी  है । उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता लक्ष्मण लोहिया ने दि है ।