Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 11-Aug-2026

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बालोद में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदेश के  स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव बालोद जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री श्री गजेंद्र यादव समारोह में ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन भी करेंगे।