रायपुर(वीएनएस)।कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार नारायणपुर जिले में विकास कार्यों को गति देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (सांसद निधि) अंतर्गत नारायणपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत तारागांव के स्कूलपारा में सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 49 हजार 100 रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप की अनुशंसा पर भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत ऑनलाइन डच्स्।क्ै म्-ैंोीप पोर्टल के माध्यम से उक्त कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग नारायणपुर द्वारा 9.97 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके आधार पर वर्ष 2026-27 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नारायणपुर को ग्राम पंचायत के माध्यम से कार्य कराने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
सांस्कृतिक शेड का निर्माण होने से ग्राम तारागांव के स्कूलपारा में ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इससे गांव में होने वाले विभिन्न सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीणों को इसका लाभ प्राप्त होगा। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।