रायपुर(वीएनएस)।उच्च शिक्षा विभाग द्वारा श्जनजाति समाज के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं उपलब्धियों को रेखांकितश् करने के उद्देश्य से एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रमिला प्रधान (जनभागीदारी अध्यक्ष, वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर) एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अरुण कुमार दिवाकर (सहायक प्राध्यापक, शा.भा. आवासीय कन्या महाविद्यालय, कोंडागांव) जिला कोंडागांव उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बी.डी. चांडक ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती, बिरसा मुण्डा, वीरांगना रमोतिन माड़िया के वंदना के साथ हुआ । तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता का पुष्पगुच्छ एवं मोमेन्टो (शील्ड) एवं तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया । अपने व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ. अरुण कुमार दिवाकर ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा के साहस, त्याग, बलिदान एवं रानी दुर्गावती मरावी, वीरांगना रमोतिन माड़िया सहित अन्य जनजातीय वीरों एवं वीरांगनाओं के संघर्ष, समर्पण, अदम्य साहस एवं शौर्य का वर्णन किया । उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा, प्रकृति की पूजा और सामूहिक जीवन ही जनजाति संस्कृति की पहचान है ।
उन्होंने छात्राओं को शिक्षा को ही सच्चा हथियार मानकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर छात्राओं द्वारा जनजातीय लोकनृत्य, लोकगीत एवं कविता की प्रस्तुतियाँ भी दी गईं । इस समाहरोह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ में प्रथम स्थान पर रहीं तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्रा रितेश्वरी कुंजाम (तृतीय सेमेस्टर) तथा रमशीला दुग्गा (तृतीय सेमेस्टर) को सभी अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया । अपने उद्बोधन में प्राचार्य श्री बी.डी. चांडक ने जनजातियों की संस्कृति एवं धरोहर को सहेजकर रखने पर बल दिया तथा छात्राओं को अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक सु.श्री. निहारिका सोरी एवं सह-संयोजक डॉ. अनुराग माली द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं । कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।