Posted By:- admin
Posted On:- 19-Jun-2022

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग की गणित में सहायक प्रोफेसर की परीक्षा में अदिति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग की गणित में सहायक प्रोफेसर की परीक्षा में आगरा की बेटी अदिति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने दयालबाग, आगरा से पीएचडी की है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग द्वारा 17 जून 2022 को सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में गणित के सहायक प्राध्यापक पद के लिए घोषित परिणाम में मौनी बाबा धाम कॉलोनी, किरावली निवासी अदिति सिंह ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।

अदिति सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट कॉनराड इंटर कॉलेज, आगरा से की। इसके बाद उन्होंने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा से गणित में बीएससी और एमएससी किया। वह वर्तमान में इसी संस्थान से ही डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. सुमिता दहिया के मार्गदर्शन में गणित में शोध कर रही हैं।

अदिति के पति राजीव मैनपुरी जिले में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता अरविंद प्रताप सिंह एलआईसी में और माता डॉ ममता सिंह आगरा कॉलेज, हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं । अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान के आशीर्वाद और अपने पति, माता-पिता, ससुराल वालों के समर्थन को दिया है।