कुरारा (हमीरपुर): हमीरपुर रोड स्थित कुरारा में बुधवार को श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत ने फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही सच्ची समाज सेवा है।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल ने विद्यालय की सफलता की कामना की। विद्यालय के निदेशक हिमांशु सर ने बताया कि यूकेजी से कक्षा 8 तक संचालित होने वाले इस स्कूल में छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ संस्कार दिए जाएंगे। साथ ही, बच्चों को सैनिक स्कूल, मिलिट्री और नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में संरक्षक कृष्ण शरण श्रीवास्तव, प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव और अरविंद श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।