Posted By:- Dushyant dixit orai
Posted On:- 14-Apr-2026

ओलावृष्टि पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आया सुमित प्रताप का 'इंसानियत ग्रुप', 4 कन्याओं के विवाह हेतु दिया सहयोग

माधौगढ़ (जालौन): जनपद में ओलावृष्टि से उपजे संकट के बीच समाजसेवी सुमित प्रताप सिंह ‘भोलू’ ने मानवता की मिसाल पेश की है। शनिवार को भोलू भैया अपनी टीम के साथ ग्राम अकबरपुरा और सिहारी पहुँचे। उन्होंने अकबरपुरा निवासी शिवानी (शादी 6 मई), कुमकुम (21 अप्रैल) और काजल (26 अप्रैल) के परिवारों को कुल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता और साड़ियां प्रदान कीं। इसके अलावा ग्राम सिहारी की प्रिया वर्मा के विवाह हेतु 11,000 रुपये का सहयोग दिया।

​इस दौरान भोलू भैया ने कहा कि किसानों का दर्द हमारा अपना दर्द है। इस पुनीत कार्य में आशीष पाठक, विनयन द्विवेदी, लव तिवारी, कुश तिवारी, गोपाल तिवारी, प्रशांत गुप्ता और विकास राजावत का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने 'इंसानियत ग्रुप' के इस निस्वार्थ प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।