Posted By:- Dushyant dixit orai
Posted On:- 03-Apr-2026

अमीटा में 'अग्नि तांडव'! किसान की 5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, खून-पसीने की कमाई हुई धुआं-धुआं

एट/जालौन: कोतवाली एट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमीटा में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान नाथूराम कुशवाहा की लगभग 5 एकड़ से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि देखते ही देखते पूरे खेत में राख का ढेर लग गया।

​ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ी डेढ़ घंटे की देरी से पहुँची। इस बीच ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए निजी ट्यूबवेल और बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे अन्य किसानों की फसलें बच सकीं। ग्रामीणों ने दमकल विभाग की इस लापरवाही पर भारी नाराजगी व्यक्त की है। पीड़ित किसान ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।