Posted By:- Lukesh Dewangan
Posted On:- 02-Jun-2026

सुशासन के संकल्प से साकार हो रहे आमजनों के सपनें: मंत्री श्री नेताम

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका परषिद रामानुजगंज स्थित काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, कृषि तथा पशुपालन मंत्री श्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

सुशासन के संकल्प से साकार हो रहे आमजनों के सपनें: मंत्री श्री नेताम

मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचाना है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय नेतृत्व में निम्नवर्गीय परिवारों को पक्के आवास से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को चरणबद्ध आवास की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। शासन की प्राथमिकता प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है और इस दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आवास प्लस सर्वे के माध्यम से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें भी योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया जारी है। मंत्री श्री नेताम ने क्षेत्र में विद्युत विस्तार कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे अब क्षेत्रवासियों को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और निर्बाध बिजली की उपलब्धता सुनिष्चित होगी।  उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है तथा इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में तालाब निर्माण, जल निकासी के लिए नाली निर्माण तथा पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही स्वच्छ एवं सुंदर नगर निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने ईंधन का सीमित उपयोग तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील करते हुए किसानों से प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियां अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार रखे।