Posted By:- Dushyant dixit orai
Posted On:- 06-May-2026

पुलिस कर्मियों को सच्ची श्रद्धांजलि इंसानियत ग्रुप ने दी कैंडल जलाकर 2 मिनट मौन रहकर शोक व्यक्त किया

जालौन जनपद के मंडी चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिस जवानों की कार हादसे में मौत से जालौन में मातम छाया हुआ है, इस दुःखद घटना से सभी जनपद के लोग दुःखी है। इंसानियत ग्रुप के संस्थापक सुमित प्रताप सिंह ने कहा जनता की सेवा में  सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस कर्मियों की जान जनता की सेवा करते हुए ही गई जो कि बहुत दुखद है प्रशासन सदैव से ही जनता का सहयोगी रहा है और ऐसे में खुद सेवा करते हुए पुलिस कर्मियों की जान चली जाना बहुत ही ज्यादा दुखद पीड़ादायक है जो कभी भुलाया जा नहीं सकता ईश्वर उनके परिवार को ये दुख सहने की ताकत दे क्योंकि जिसके घर का चिराग मुखिया जाता है उसका सब बर्बाद हो जाता है। पूरा इंसानियत ग्रुप उनके प्रति गहरी संवेदना दुख व्याप्त करता है इन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी पूरी टीम ने कैंडल जलाकर एवं दो मिनिट का मौन रखकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।