Posted By:- Dushyant dixit orai
Posted On:- 07-May-2026

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने सड़क हादसे में दिवंगत चार पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जालौन। सड़क हादसे में जनपद जालौन में तैनात चार पुलिसकर्मियों के असामयिक निधन पर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इस हादसे में चौकी इंचार्ज मोहित यादव, इंचार्ज सत्यभान, आरक्षी अशोक और प्रदीप कुमार का निधन हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग और पूरे जिले में शोक का माहौल है। विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा में समर्पित इन वीर जवानों का निधन अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में साहस दें। दिवंगत पुलिसकर्मियों को जिलेभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है और लोग उनकी सेवाओं को याद कर रहे हैं।